भाजपा मुद्दों पर न बात करती है, न काम करती है : अखिलेश यादव
BJP neither talks nor works on issues: Akhilesh Yadav
लखनऊ, 09 सितम्बर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा मुद्दों पर न बात करती है, न काम करती है। विकास करना भाजपा का लक्ष्य नहीं है। भाजपा लोगों को गुमराह करने की साजिशें रचती है। भाजपा कार्यालय षडयंत्र का केन्द्र बन गया है, जहां लोकतंत्र के विरुद्ध दिन-रात रणनीति बनती रहती है।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले किसानों के बढ़ते आक्रोश से घबराई भाजपा की केन्द्र सरकार ने अपनी साजिशी रणनीति के तहत कई फसलों की एमएसपी घोषित कर यह जताने की कोशिश की है कि वह किसानों की बड़ी हितैषी है। जबकि हकीकत यह है कि भाजपा सरकार द्वारा घोषित एमएसपी पर फसल बेचने का मौका कभी किसान को मिला नहीं है। उसकी मजबूरी तो अपनी फसल को औने-पौने दाम में बिचैलियों को ही बेचने की है। बढ़ी एमएसपी तो उसके जले पर नमक छिड़कना है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार ने अपना पूरा कार्यकाल केवल विज्ञापन और प्रचार के सहारे पार कर लिया है। जमीन में उनकी एक भी योजना नहीं दिखाई दी। समाजवादी पार्टी ने जो काम किए उनका उद्घाटन करते हुए ही मुख्यमंत्री जी के दिन बीत रहे हैं। अपने कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ ने अपने एक शिलान्यास का उद्घाटन नहीं किया। एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया।


0 Comments