आजसू ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन
AJSU burnt the Chief Minister's effigy
बोकारो, 09 सितम्बर । आजसू पार्टी ने गुरुवार को सामाजिक न्याय मार्च के दौरान पुलिस द्वारा निहत्थे कार्यकर्ताओं पर किये गए लाठीचार्ज के विरोध में जिलाध्यक्ष दुर्गाचरण महतो के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। मौके पर आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गाचरण महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर सरकार ने जिस बर्बरता से बल प्रयोग किया, उसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है।
झामुमो महागठबंधन की सरकार लाठी के दम पर पिछड़ों की आवाज को दबाना चाहती है लेकिन शायद वर्तमान सरकार यह भूल गयी है कि आजसू पार्टी संघर्ष की उपज है। दुनिया की कोई भी ताकत हमें चुप नहीं करा सकती।

0 Comments