कैप्टन अभिमन्यु बोले, जिम्मेवारी पर खरा उतरेंगे
हिसार, 9 सितम्बर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि जो जिम्मेवारी राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनको दी है उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में भाजपा का दोबारा सत्ता में आना तय है।
कैप्टन अभिमन्यु गुरूवार को हिसार में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। वे यहां भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेने आए थे। भाजपा उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी बनने के बाद हिसार पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बुक्का देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, हांसी के विधायक विनोद भयाना, जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह व मेयर गौतम सरदाना ने भी उन्हें बधाई दी। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर वे खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि सांगठनिक तौर पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और जिस पार्टी में इतने कार्यकर्ता हो, उस पार्टी को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती का आह्वान किया।


0 Comments