जयपुर, 03 सितम्बर । जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) और जवाहर नगर थाना पुलिस ने चेन स्नैचरों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चेन स्नैचर गैंग का शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ शहर के विभिन्न थाना इलाको में आपराधिक मामले दर्ज है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) जयपुर दिगंत आनन्द ने बताया कि सीएसटी और जवाहर नगर थाना पुलिस ने चेन स्नैचरों के खिलाफ सयुक्त कार्रवाई करते हुए पूर्व में गिरफ्तार आरोपित जगन गोस्वामी एवं अनिल कपूर पंजाबी की गैंग का शातिर रमेश नायक निवासी शांति नगर शास्त्री नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपित रमेश नायक ने पूछताछ में सामने आया कि अपने सहयोगी जगन गोस्वामी के साथ मिलकर चेन स्नैचिंग, लूट, ठगी (लाॅटरी के नाम पर सोने की अंगूठी निकलवा कर ठगी करना) की वारदात करते थे। वहीं आरोपित रमेश नायक पुलिस हरमाडा में स्थायी वारंटी व विश्वकर्मा में गिरफ्तारी वारंट में वांछित है। आरोपित के विरूद्व पूर्व में 12 आपराधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार आरोपित रमेश नायक मूलतः आगरा यूपी का निवासी है जो जयपुर शहर के शास्त्री नगर इलाके में परिवार सहित स्वयं के मकान में निवास करता है। इससे पूर्व में थाना पुलिस ने जगन गोस्वमी, मगन एवं चेन खरीददार अनिल कुमार पंजाबी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 तौला सोने की चेन एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन स्कूटी को बरामद की थी।


0 Comments