ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, एक डकैत गिरफ्तार
शिवसागर (असम), 05 सितम्बर । शिवसागर सदर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर हुए डकैती मामले में पुलिस ने एक डकैत सहित स्विफ्ट कार को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने रविवार को बताया कि थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 के जेंगनीकटिया बाईपास में बीती रात डकैतों के एक दल द्वारा हथियार के बल पर शिवसागर से गुवाहाटी की ओर चाय पत्ती लेकर जा रहे ट्रक (एएस-01ईबी-9425) को स्विफ्ट कार (एएस-02जीसी-3992) में आए डकैतों के दल ने धारदार हथियार के बल पर ट्रक चालक पर हमला कर पैसा लूटने की कोशिश की।
डकैतों के दल द्वारा चालक से पैसा मांगे जाने के बाद चालक अल्ताफ हुसैन ने पैसा देने से मना किया तो डकैतों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बाद में स्विफ्ट कार में ट्रक चालक को डकैत उठाकर ले जाने की कोशिश करने लगे। ट्रक चालक के चिल्लाने की आवाज सुनते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे। जिसके बाद घटनास्थल से डकैतों का दल भागने की कोशिश की।
स्थानीय लोगों ने कार सहित एक डकैतों को पकड़ लिया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पकड़े गए डकैत गौरव गोगोई को पुलिस अपने जिम्मे में लेकर थाने पहुंची, जहां पर उससे पूछताछ जारी है।


0 Comments